द इंडिया स्टोरी का टीजर जारी, खाने में छिपे रसायनों के खेल को बेनकाब करेगी फिल्म

Spread the love

काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े की चर्चित फिल्म द इंडिया स्टोरी का टीजर आ गया है। यह भारत देश में रहने वाले हर परिवार के खाने का कड़वा सच बयां करता है, जिसके बारे में लोग कम जानते हैं। इसका निर्देशन चेट्टन डीके ने किया है, जबकि निर्माता व लेखक सागर बी शिंदे हैं। काजल और श्रेयस की यह फिल्म देश में बढ़ती कीटनाशक खेती और उसके समाज पर पड़ रहे गंभीर प्रभावों को उजागर करने का वादा करती है।टीजर की शुरुआत काजल से होती है, जो एक वकील के किरदार में हैं। वह कोर्ट को बताती हैं कि कैसे ज्यादा मुनाफे के चक्कर में सब्जियों, फलों और दूध जैसी रोजमर्रा की चीजों में हानिकारक रसायनों का इस्तेमाल हो रहा है। इसके कारण रोजाना खाया जाने वाला खाना ही धीमे जहर की तरह काम कर रहा है। फिल्म में मनीष वाधवा और मुरली शर्मा भी शामिल हैं।
टीजर में यह भी दिखाया गया है कि मिलावटी और जहरीला खाना खाने से लोग बीमार पड़ रहे हैं और अस्पताल के चक्कर काट रहे हैं। ‘द इंडिया स्टोरीÓ का टीजर एक ऐसी कहानी की झलक देता है, जिसमें आज के मुद्दे होंगे।
इसमें दिखाया जाएगा कि खाने-पीने की चीजों में कैसे मिलावट की जाती और यह हमें कैसे बीमार कर रहा है। यह फिल्म लोगों को सोचने पर मजबूर करेगी और जागरूक करेगी। टीजर में किसी भी मुख्य कलाकार को नहीं दिखाया गया है। इसमें खाने-पीने में मिलावट की तस्वीरें और वीडियो दिखाई गई हैं।
टीजर के आखिर में बताया गया है कि यह फिल्म 24 जुलाई को रिलीज होगी। इसके निर्देशक चेतन डीके हैं। इस फिल्म के अलावा श्रेयस जल्द ही ‘गोलमाल 5Ó में भी दिखाई देंगे। इसमें अजय देवगन भी हैं। यह 24 जुलाई को हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज होगी।
००

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *