Uncategorized

टिहरी में भाजपा मंडल प्रशिक्षण कार्यक्रम 6नवबंर से

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

नई टिहरी। 28 अक्तूबर से होने वाले भाजपा मंडल प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम में फेरबदल किया है। प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम छह नवंबर से शुरू होगा। इसके लिए विधानसभा और मंडल प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। रविवार को भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी ने जानकारी देते हुए बताया कि टिहरी जिले में मंडल प्रशिक्षण वर्ग की सभी तैयारियां पूरी कर दी गई हैं। जिले के 23 मंडलों में प्रशिक्षण कार्यक्रम अब 28 अक्तूबर की जगह छह नवबंर से शुरू होगा जो 12 नवबंर तक चलेगा। सभी मंडलों में दो दिवसीय कार्यक्रम होगा। प्रदेश नेतृत्व की संस्तुति के बाद जिले की छह विधानसभाओं में विधानसभा प्रभारी तथा मंडल प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। बताया घनसाली विधानसभा में जयेंद्र सेमवाल, प्रतापनगर में जीतराम भट्ट, टिहरी में आनंद बिष्ट, नरेन्द्रनगर में विनोद रावत, धनोल्टी में राजेंद्र जुयाल, देवप्रयाग में चंद्रकिशोर मैठाणी को विधानसभा प्रभारी बनाया गया है। इसके लिए अलावा 23 मंडलों के लिए मंडल प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। प्रशिक्षण वर्ग की रेखदेख के लिए विक्रम कठैत तथा डॉ. प्रमोद उनियाल को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!