Uncategorized

तहसील में अनियमितताओं पर भड़के कारोबारी, तहसीलदार को घेरा

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

हल्द्वानी। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल ने हल्द्वानी तहसील में भ्रष्टाचार और अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए शनिवार को तहसीलदार नितेश डागर का घेराव किया। व्यापार मंडल ने जिलाधिकारी को संबोधित 7 सूत्रीय मांग पत्र भी तहसीलदार को सौंपा। चेतावनी दी कि तहसील परिसर में भ्रष्टाचार का बोलबाला रहा तो व्यापारी उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे। व्यापारियों का आरोप था कि तहसील परिसर में दस्तावेज लेखक मनमाने शुल्क वसूल रहे हैं। इसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। रजिस्ट्रार ऑफिस के नाम पर सुविधा शुल्क लिया जा रहा है। तहसील में आम जनता के काम नहीं हो रहे हैं। तहसील परिसर में स्टांप के अभाव में बाहर से स्टांप मंगाए जा रहे हैं। तहसील में प्रमाण पत्र बनाने के लिए सुविधा शुल्क मांगा जाता है। तहसील परिसर में पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त करने की भी मांग की गई। संगठन प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र फर्स्वाण ने कहा कि तहसील में ऐसी मनमानी चिंता का विषय है। महानगर अध्यक्ष राजीव अग्रवाल और महामंत्री वीरेन्द्र गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री की जीरो टोरलेन्स की घोषणा का पूर्ण पालन होना चाहिए। घेराव में जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता टीटू, जिला महामंत्री आनंद अधिकारी, जीएसटी प्रभारी प्रमोद गोल्डी, अमरजीत सेठी, प्रदीप सबरवाल, मनोज चौहान, हाजी नफीस, नरेन्द्र साहनी, रामप्रसाद कश्यप, नुसरत सिद्दीकी, संजय वर्मा, देवेंद्र कोहली, जीतेन्द्र रौतेला, मुकेश खन्ना, गौरव भट्ट, परबजोत चंडोक, संदीप जोशी आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!