कोटद्वार-पौड़ी

ग्रामीण महिलाओं को बताए उनके अधिकार

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

कोतवाली पुलिस ने रामणी-पुलिंडा क्षेत्र में चलाया अभियान
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: घाड क्षेत्र के अंतर्गत रामणी-पुलिंडा क्षेत्र में पहुंचकर पुलिस ने ग्रामीण महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। कहा कि देश के संविधान में महिलाओं के लिए विशेष अधिकार बनाए गए हैं।
मंगलवार को महिला पुलिस कर्मी पुलिंडा गांव पहुंचे। यहां उन्होंने घर-घर जाकर महिलाओं की समस्याओं को सुना। कहा कि यदि महिलाओं को किसी भी तरह की समस्या होती है तो वह पुलिस से संपर्क कर सकती हैं। पुलिस महिलाओं के हितों को लेकर गंभीरता से कार्य करेगी। कहा कि महिलाओं की समस्याओं का समय पर निराकरण हो सके इसके लिए कोटद्वार कोतवाली में महिला शिकायत डेस्क भी बनाई गई है। इस दौरान पुलिस ने जंगल में घास लेने गई महिलाओं को भी जागरूक किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!