कोटद्वार-पौड़ी

उक्रांद की महानगर कार्यकारिणी का हुआ गठन

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: उक्रांद कार्यकर्ताओं की पार्टी कार्यालय में आयोजित बैठक में महानगर अध्यक्ष जगदीपक सिंह रावत ने महानगर कार्यकारिणी के प्रथम चरण की घोषणा की।
कार्यकारिणी में रमेश कोठारी उपाध्यक्ष, सर्वेंद्र काला महामंत्री, यतेंद्र भट्ट प्रवक्ता, सुरेश पटवाल और जगमोहन राणा संगठन मंत्री, वेदप्रकाश उप्रेती प्रचार मंत्री, मनोज डबराल व जगमोहन सिंह रावत सोशल मीडिया प्रभारी, विनोद रावत एवं मनोज बलूनी संयुक्त मंत्री, प्रवेश चंद्र नवानी बौद्धिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष, आनंद स्वरूप ध्यानी सलाहकार समिति अध्यक्ष व विजय पाल सिंह को अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ अध्यक्ष मनोनीत किये गये हैं। यूकेडी के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ शक्तिशैल कपरवाण ने कहा कि पार्टी जनहित के मुद्दों पर लगातार संघर्ष जारी रखेगी। केंद्रीय उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह रावत ने कहा कि यूकेडी को संगठनात्मक से मजबूत बनाने की आवश्यकता है। पार्टी भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई जारी रखेगी। इस अवसर पर पार्टी के सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!