उत्तराखंड

पुराने पुलों को चौड़ा करने के लिए टेंडर जारी

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

रुद्रपुर। राज्य में पुराने पुलों को अपग्रेड करने का काम चल रहा है। इसके लिए लोनिवि निर्माण खंड खटीमा द्वारा प्रथम चरण के टेंडर जारी किए गए हैं। इनमें मेलाघाट रोड पर ही छह पुल व पुलिया हैं, जिनको टू लेन के लिए अपग्रेड किया जाना है। राज्य योजना के तहत जनपद ऊधमसिंह नगर के विधानसभा क्षेत्र सितारगंज के अंतर्गत रामनगर, कालाढूंगी, हल्द्वानी, काठगोदाम, चोरगलिया, सितारगंज बिज्टी मार्ग संख्या 41 के किलोमीटर 119 में पूर्व निर्मित क्लास बी लोडिंग पुल के स्थान पर क्लास ए लोडिंग (डबल लेन) पुलों का निर्माण किया जाना है। इसके अलावा खटीमा के मेलाघाट राज्य मार्ग संख्या 107 के किमी सात में पूर्व निर्मित क्लास बी लोडिंग पुल के स्थान पर क्लास ए लोडिंग (डबल लेन) के छह पुलों का निर्माण किया जाना है। इसके अलावा झनकट, बिरिया श्रीपुर बिचुवा-बिगराबाग, चकरपुर, कालापुल, झनकईया, मुडेली, सत्रहमील, नानकसागर राज्य मार्ग संख्या 70 के किमी 15 में पूर्व निर्मित क्लास बी लोडिंग पुलों को भी चौड़ा किया जाएगा। लोनिवि के अधिशासी अभियंता मोहन चंद्र पलड़िया ने बताया कि पुल निर्माण के लिए यह प्रथम चरण का टेंडर है। पहले डीपीआर तैयार कर मिट्टी की जांच आदि की जानी है। यह रिपोर्ट शासन को जाने के बाद सरकार से बजट जारी किया जाएगा। इन मार्गों पर पुल बेहद छोटे हैं, इन पुलों को चौड़ा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!