उत्तराखंड

मन की बात कार्यक्रम के 100वें एपिसोड पर 70 विधानसभाओं में होगा आयोजन

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

देहरादून। भाजपा ने कार्यसमिति में भावी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर उन्हें फाइनल किया। इस दौरान तय हुआ कि 30 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 100वें एपिसोड पर राज्य की 70 विधानसभाओं में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। एक विधानसभा में एक बूथ पर कार्यक्रम होगा, जिसमें 100 कार्यकर्ता शामिल होंगे। प्रेसवार्ता में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने बताया कि केंद्र सरकार के फरवरी में आने वाले बजट के लाभकारी विषयों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। इसके लिए प्रदेश और जिलास्तर पर कमेटी का गठन किया गया है। यह कमेटी विभिन्न प्रचार माध्यमों के साथ ही गोष्ठियों का आयोजन कर लोगों को बजट के लाभ से अवगत कराएगी। ऐसा ही कार्यक्रम राज्य सरकार का बजट आने पर भी प्रदेश में होगा। बताया कि जी-20 सरकारी कार्यक्रम है, जोकि राज्य में दो स्थानों पर प्रस्ताावित है। इसमें विश्व की अर्थव्यस्था को संचालित करने वाले देशों के प्रतिनिधि आएंगे। पार्टी भी राज्य की संस्ति और विरासत से उन्हें अवगत कराने को कार्यक्रम आयोजित करेगी। महिला मोर्चा की कार्यकर्ता मेहंदी प्रतियोगिताओं से अवगत कराएंगी। पार्टी का फोकस होगा कि किसी तरह यह संदेश जाए कि पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
भट्ट ने बताया कि डाटा प्रबंधन के तहत भाजपा घर-घर लोगों को सरल एप से जोड़ेंगे। इसमें चाहे कोई पार्टी की विचाराधारा से जुड़ा हो या नहीं। सभी को इससे जोड़ा जाएगा, जिससे की पीएम और सीएम से लेकर अन्य पार्टी के सभी सरकार में नुमाईंदों तक लोगों की बात पहुंच सके। इसके लिए एप तैयार किया जाएगा। बताया कि युवा मोर्चा की ओर से जल्द ही राज्य में सभी इलाकों में खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!