कोटद्वार-पौड़ी

बाल मजदूरी का उन्मूलन समाज एवं देश हित के लिए आवश्यक : गांववासी

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
श्रीनगर : हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि के भूगोल विभाग में सीएसीएल एवं डलियों का दगड़िया संस्था की ओर से बाल श्रम उन्मूलन पर कार्यशाला आयोजित की गई। आयोजन संयुक्त रूप से किया गया। इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहन सिंह रावत गांववासी ने कहा कि बाल मजदूरी का उन्मूलन समाज एवं देश के हित के लिए आवश्यक है। उन्होंने कहा इसके लिए शासन एवं समाज दोनों का सहयोग आवश्यक है।
गढ़वाल विवि के भूगोल विभाग के प्रोफेसर एवं डालियों का दगड़िया संगठन के सचिव डा. मोहन पंवार ने कहा कि बाल श्रम कानून एवं उनकी वर्तमान स्थिति के बारे में बताया। उन्होंने कहा मानव सूचकांक में बाल श्रम नकारात्मक इंडिकेटर के रूप में काम करते हैं। गढ़वाल विवि के पूर्व डीन एवं विभागाध्यक्ष प्रो. एसएस रावत ने उत्तराखंड के परिपेक्ष्य में बाल श्रम उन्मूलन के ऊपर व्यावहारिक दृष्टिकोण प्रस्तुत किया। जीबी पंत राष्ट्रीय हिमालयन एवं पर्यावरण संस्थान के मुख्य वैज्ञानिक डॉ. एके साहनी द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर एवं उत्तराखंड क्षेत्र में जनजातीय क्षेत्रों में बाल श्रम उन्मूलन की विवेचना प्रस्तुत की। अमन संस्था के प्रमुख रघु तिवारी ने कहा सरकार के द्वारा किए गए प्रयासों में अपनी सहभागिता निश्चित करने हेतु एक बाल श्रम उन्मूलन ड्राफ्ट तैयार किया जा रहा है। कार्यक्रम में सुश्री नीलिमा भट्ट, डीएस पुंडीर, नागेंद्र, डॉ. अरविंद दरमोड़ा, अनीता उनियाल, जानवी डोभाल, आसाराम, कपिल बडोनी आदि मौजूद रहे। संचालन गौरव एवं शशि भूषण ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!