एक साल से फरार चल रहा दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

 

जयन्त प्रतिनिधि।

कोटद्वार : सतपुली क्षेत्र के अंतर्गत बीते एक साल से फरार चल रहे नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

सतपुली थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार 23 मई 2021 को एक स्थानीय निवासी ने राजस्व पुलिस चौकी पूर्वी मनियारस्यूं में तहरीर दर्ज कराई कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म किया है। प्रथम सूचना रिपोर्ट के आधार पर राजस्व क्षेत्र पूर्वी मनियारस्यूं में दुष्कर्म समेत पोक्सो की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। तब से आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी। जिस पर मामला रेगुलर पुलिस को हस्तांतरित किया गया। जिसके बाद गत तीन जून 2022 को विवेचना महिला उपनिरीक्षक दीपा शाह को सौंपी गई। पुलिस टीम ने आरोपी की गिरफ्तारी को मुखबिर तंत्र सक्रिय किया और गत रविवार रात को आरोपी जितेन्द्र सिंह को उसके घर बूगां से गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *