Uncategorized

संक्रमितों की सुध ले प्रशासन

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

हल्द्वानी। सेतु सामाजिक विकास समिति ने प्रशासन से मीटाआंवला चौसला में संक्रमितों की सुध लेने की अपील की है। संस्था के अध्यक्ष व पूर्व जिपं सदस्य नीरत तिवारी ने बताया कि बीते दिनों बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग संक्रमित मिले हैं। कहा कि कई लोगों की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। घर में ही आइसोलेट हो सकें, ऐसी स्थिति भी नहीं है। गांव में आइसोलेशन सेंटर की व्यवस्था नहीं है। घरों में छोटे-छोटे बच्चे हैं। ऐसे में उन्हें भी संक्रमण फैल सकता है। कहा कि संस्था की ओर से संक्रमितों को मास्क, सेनेटाइजर उपलब्ध कराए गए हैं। साथ ही अन्य व्यवस्थाओं में भी हाथ बढ़ा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!