मॉक ड्रिल कर कोचिंग सेंटर में परखीं व्यवस्थाएं

Spread the love

रुद्रपुर। दमकल विभाग ने आवास विकास में आकाश संस्थान में मॉक ड्रिल की। कार्यक्रम का उद्देश्य संस्थान के कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था। उन्हें आग लगने की स्थिति में बचाव के महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी दी गई। इस दौरान प्राथमिक अग्निशमन उपायों का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया।
मॉक ड्रिल की शुरुआत आपातकालीन सायरन बजाकर की गई। अग्निशमन वाहनों और उपकरणों को तत्काल मौके पर रवाना किया गया। संस्थान के लगभग 100 छात्र-छात्राओं को आपातकालीन द्वार से सुरक्षित बाहर निकाला गया। फायर टीम ने बचाव अभियान का प्रदर्शन किया। इसमें घायलों को सुरक्षित स्थान पर ले जाना शामिल था। सीपीआर और प्राथमिक चिकित्सा का प्रदर्शन भी हुआ। इस दौरान एफएसओ महेश चंद्र आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *