उत्तराखंड

भाजपा सरकार पूरी तरह दिशाहीन हो चुकी हैरू ई़ रवि बहादुर

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

हरिद्वार। हमने आज लोक सेवा आयोग कार्यालय को घेरा है। कांग्रेस जल्द ही मुख्यमंत्री आवास, सचिवालय और राज्यपाल भवन का घेराव करेगी। विश्वभर में हमारा राज्य देवभूमि के नाम से प्रसिद्घ है। लेकिन भाजपा के राज में इसको भर्ती घोटाले के नाम से जाना जाने लगा है। यह बात खटीमा के विधायक भुवन चंद्र कापड़ी ने हरिद्वार लोक सेवा आयोग कार्यालय के घेराव के समय कही। ज्वालापुर विधायक ई़ रवि बहादुर ने कहा कि भाजपा सरकार पूरी तरह दिशाहीन हो चुकी है। हम सभी लोगों को महात्मा गांधी के सिद्घांतों पर चलकर इस दिशाहीन सरकार को उखाड़ देंकना होगा। भगवानपुर विधायक ममता राकेश ने कहा कि राज्य में लगातार हो रहे भर्ती घोटाले भाजपा सरकार के जीरो ट्रालरेंस के दावों की हवा निकाल रही है। यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर और शहर अध्यक्ष तुषार कपिल, पूर्व अध्यक्ष नितिन तेश्वर ने कहा कि भाजपा सरकार शिक्षित और योग्य युवाओं के अधिकार के बेचने का काम कर रही है। भाजपा के राज से युवा अपने को ठगा महसूस कर रहा है। इस दौरान कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष राजीव चौधरी, महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल, पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष सतपाल ब्रहमचारी, हिमांशु बहुगुणा ने भी अपने विचार रखे। लोक सेवा आयोग कार्यालय के घेराव के दौरान कैश खुराना, दिनेश वालिया, संजय पालीवाल, पार्षद राजीव भार्गव, पार्षद उदयवीर, पार्षद इसरार सलमानी, पार्षद सुहेल कुरै्शी, पूर्व पार्षद अमन गर्ग, राव आफाक अली, अशोक शर्मा, गौरव चौहान, मनीष सैनी, सुशील चौहान, दिनेश पुंडीर आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!