देश-विदेश

भाजपा नेता के विवादित बोलरू ब्राह्मण और बनिया हमारी दो जेबों में, कमलनाथ ने किया पलटवार

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

भोपाल, एजेंसी।मध्यप्रदेश में भाजपा नेता पी मुरलीधर राव ने जाति के नाम पर राजनीति करने के आरोप पर एक बयान देकर बवाल खड़ा कर दिया है। राव ने कहा कि ब्राह्मण और बनिया हमारी दो जेबों में हैं। इसे लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधा है और तुरंत माफी मांगने की मांग की है। भाजपा पर जाति के नाम पर वोट मांगने के आरोपों को लेकर भगवा दल के नेता पी मुरलीधर राव ने सोमवार को कहा कि भाजपा किसी एक जाति की पार्टी नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा हर जाति और वर्ग के व्यक्तियों की पार्टी है। मुरलीधर राव ने कहा, ब्राह्मण और बनिया मेरी दो जेबों में है़.. जब ब्राह्मण कार्यकर्ता होते हैं तो इसे ब्राह्मणों की पार्टी कहा जाता है। जब बनिया कार्यकर्ता होते हैं तो इसे बनिया लोगों की पार्टी कहा जाता है़.़ भाजपा सबके लिए रहेगी। भाजपा नेता मुरलीधर के इस बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलनाथ ने पलटवार किया है। कमलनाथ ने इसे लेकर एक ट्वीट में कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेता सत्ता के नशे और अहंकार में चूर हो गए हैं। उन्होंने लिखा, जिस वर्ग के नेताओ ने भाजपा को खड़ा करने में अपनी महती भूमिका निभाई, उन वर्गों का यह कैसा सम्मान? यह पूरे बनिया व ब्राह्मण वर्ग का अपमान है। भाजपा नेतृत्व इसके लिए इन वर्गों से अविलंब माफी मांगे। कमलनाथ ने कहा, सबका साथ-सबका विकास का नारा देने वाली भाजपा के मध्यप्रदेश के प्रभारी कह रहे है कि हमारी एक जेब में बनिया है, एक जेब में ब्राह्मण है। भाजपा के मुताबिक ये वर्ग उनकी बपौती हैं और उनकी जेब में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!