भवन स्वामी किराएदार का अवश्य करवाएं सत्यापन

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : रिखणीखाल क्षेत्र में बिना सत्यापन कमरा किराए पर देने वाले भवन स्वामियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस दौरान ग्रामीणों को किराया कमरे पर देते समय सत्यापन अवश्य करवाने की अपील की गई।
रिखणीखाल थानाध्यक्ष संतोष पैथवाल ने बताया कि वर्तमान में लगातार सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए बकायदा पुलिस की विशेष टीम भी गठित की गई है। अभियान के दौरान टीम को धयड़ गांव निवासी ठाकुर सिंह के घर में पांच कश्मीरी मजदूरों को किराएदार के रूप में देखा गया। पूछताछ में पता चला कि मजदूरों का सत्यापन नहीं करवाया गया है। जिसके बाद पुलिस ने भवन स्वामी के खिलाफ चालान की कार्रवाई की है। बताया कि अभियान के दौरान अन्य ग्रामीणों को भी सत्यापन के प्रति जागरूक किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *