उत्तराखंड

मेड़ के विवाद को लेकर दबंगो ने खेत मालिक को दी गोली मारने की धमकी

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

रुद्रपुर। ग्राम दरऊ में खेत की मेड के विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष को पुलिस के सामने गोली मारने की धमकी दी। जिसका वीडियो वायरल हो गया। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अमन बेग पुत्र अहमद बेग निवासी ग्राम दरऊ ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि बीते शुक्रवार को वह अपने खेत पर गया। आरोप है कि वहां रिहान हुसैन, फैजान हुसैन, इजहार हुसैन, रियासत खान उर्फ बबुआ उसके खेत की मेड़ काट रहे थे। अमन के विरोध करने पर आरोपी उसके साथ गाली गलौच करते हुए मारपीट करने लगे। अमन के सूचना देने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। आरोपियों ने पुलिस के सामने विधायक और मुख्यमंत्री को अपना बता कर अमन को गोली मारने की धमकी दी। जिसका वीडियो वायरल हो गया। अमन ने आरोप लगाया कि आरोपी दबंगई के बल पर उसके खेत पर कब्जा करना चाहते है। अमन ने आरोपियों से अपनी व अपने परिवार की जान को खतरा बताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!