Uncategorized

ऑपरेशन मर्यादा के तहत 54 लोगों के चालान

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

चम्पावत। ऑपरेशन मर्यादा के तहत पुलिस का अभियान जारी है। अभियान के तहत जिले भर में 54 लोगों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई है। इसके अलावा लोगों को मादक पदार्थों से होने वाले नुकसान और कोविड नियमों का पालन करने के लिए जागरुक किया जा रहा है। एसपी लोकेश्वर सिंह के निर्देश पर जिले भर में आपरेशन मर्यादा अभियान चलाया जा रहा है। आपरेशन के तहत सार्वजनिक स्थानों, तीर्थ स्थलों, जंगलों और पर्यटन स्थानों में मादक पदार्थों का सेवन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसके लिए जिले भर की पुलिस सामाजिक स्थानों पर पेट्रोलिंग और चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। एसपी लोकेश्वर सिंह ने बताया कि बीते बुधवार को पुलिस सघन अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि इस दौरान जिले भर में 54 लोगों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि चार लोगों का पुलिस एक्ट जबकि शेष 50 लोगों का सामाजिक दूरी का पालन नहीं करने, मास्क नहीं पहनने और सार्वजनिक स्थलों पर मादक पदार्थों का सेवन करने पर चालान किया गया। एसपी का कहना है कि पुलिस टीम लोगों को कोविड नियमों का पालन करने के लिए जागरुकता अभियान चला रही है। बताया कि आपरेशन मर्यादा अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!