कोटद्वार-पौड़ी

कांग्रेस ने फूंका सरकार का पुतला

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जनता से किए गए वादों को अनदेखा करने का आरोप
जल्द समस्याओं का निराकरण नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। जनता से किए गए वादों को पूरा नहीं करने के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया गया। कार्यकर्ताओं ने जल्द समस्याओं का निराकरण नहीं होने पर जनांदोलन चलाने की चेतावनी दी है। कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने विकास के नाम पर केवल जनता को गुमराह करने का काम किया है।
रविवार को कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के कोटद्वार आगमन पर तहसील तिराहे के समीप सरकार का पुतला दहन किया। जिला अध्यक्ष डॉ.चंद्रमोहन खर्कवाल ने कहा कि प्रदेश सरकारने विकास प्राधिकरण को समाप्त करने की बजाय उसपर स्टे लगाया दिया है, जिसके बाद भवन के नक्शे पास करवाने के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं बनाई गई। नक्शे पास नहीं होने से न्यायालय ने कोटद्वार में तमाम भवनों के निर्माण पर रोक लगा दी है। कहा कि न्यायालय ने प्रदेश सरकार से जबाब मांगा है, लेकिन प्रदेश सरकार अभी तक न्यायालय में अपना पक्ष रखने में नाकाम रही है। कहा कि प्रदेश सरकार की लापरवाही के चलते जनता को परेशानियां झेलनी पड़ रही है। लोगों के अधूरे भवनो का निर्माण अधर में लटक गया है, जिससे लोगों को अब नुकसान झेलना पड़ रहा है। कार्यकर्ताओं ने नदियों में हो रहे अवैध पर नाराजगी जताते हुए कहा कि अवैध खनन व भारी भरकम डम्परों की आवाजाही से सड़के क्षतिग्रस्त हो गई हैं। दिन रात हो रहे अवैध खनन से नदियों का रूख आबादी क्षेत्र की ओर हो गया है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष डा़ चन्द्रमोहन खर्कवाल, महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल, महानगर अध्यक्ष शकुंतला चौहान, महिला जिलाध्यक्ष गीता नेगी, साबर सिंह नेगी, प्रवीण सिंह रावत, प्रांतीय उपाध्यक्ष कृष्णा बहुगुणा, महेन्द्र पाल सिंह, प्रीति सिंह, राकेश शर्मा, शकील अहमद सलमानी, गीता सिंह, कविता भारती, विनीता भारती, रूपन नेगी, बलवीर सिंह रावत, सुरेन्द्र सिंह नेगी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!