Uncategorized

कांग्रेस एकजुट होकर पूर्ण बहुमत से बनाएगी प्रदेश में सरकार: खंडूरी

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

-जनसुविधाओं को बेहतर करने के बजाय प्रदेश में सीएम बदलने में लगी है भाजपा सरकार
रुद्रप्रयाग। जनता भाजपा की राजनीति से अब ऊब चुकी है। सरकार जनसुविधाओं को बेहतर करने के बजाय प्रदेश में मुख्यमंत्री बदलने में लगी है। आगामी विस चुनाव में कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ राज्य में सरकार बनाएगी, किंतु इसके लिए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर संगठन की मजबूती के लिए कार्य करना होगा। साथ ही ऐसे पार्टी हाईकमान को ऐसे चेहरों को टिकट देना होगा, जो जनता की उम्मीदों के मुताबिक और जिताऊ हों। यह बात कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और 2019 में गढ़वाल सीट से सांसद प्रत्याशी रहे मनीष खंडूड़ी ने मुख्यालय स्थित ज्वाल्पा पैलेस में आयोजित प्रेसवार्ता में कही। खंडूड़ी ने कहा कि मंत्रीमंडल में परिवर्तन हो चाहे मुख्यमंत्री बदलना, यह भाजपा का अंदरूनी मामला है। लेकिन सरकार के तौर पर इस तरह के फेरबदल से जनता की मुश्किलें बढ़ती हैं। कहा कि हर सीएम, मंत्री की अपनी अपनी कार्यशैली होती है और वह अपने हिसाब से नौकरशाही को बदलने का प्रयास करते हैं। कहा, कि प्रदेश में भी भाजपा सरकार यही काम कर रही है। कांग्रेस पूरी तैयारी के साथ जनता के बीच जाकर अपनी बात रखेगी। कहा कि कांग्रेस अभी से मेहनत में जुट गई है। खंडूड़ी ने कहा कि टिकट वितरण में कांग्रेस हाईकमान उनकी भी राय लेगा, ऐसे में उनकी जिम्मेदारी भी बढ़ गई है। इस मौके पर ब्लॉक महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शशि सेमवाल, प्रमुख प्रदीप थपलियाल, ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष डीएस भंडारी, राजेश थपलियाल, अजय पुंडीर आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!