देहरादून। केदारनाथ धाम में सोमवार सुबह मौसम साफ होने से धाम में रौनक बढ़ गई। हल्की धूप खिलने से श्रद्धालुओं को राहत मिली। मौसम खुलने के साथ ही बाबा केदार के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की आवाजाही जारी है। वहीं जनपद के निचले क्षेत्रों में रुक-रुककर हल्की बारिश हो रही है। रविवार को कुल 682 श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए। इसके साथ ही यात्रा शुरू होने से अब तक 14,16,022 श्रद्धालु केदारनाथ धाम पहुंच चुके हैं। इधर, जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग के अलावा जखोली, अगस्त्यमुनि और ऊखीमठ क्षेत्र में सुबह से हल्की बारिश हो रही है।