उत्तराखंड

घाट पर मलबे ने बढ़ाई दिक्कतें

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

ऋषिकेश। पहाड़ में रविवार और सोमवार को भारी बारिश से ऋषिकेश में गंगा का जलस्तर मंगलवार को बढ़ने से समूचा घाट परिसर डूब गया था। पुलिस प्रशासन के मुताबिक मंगलवार रात 11 बजे से पानी कम होना शुरू हुआ। बुधवार सुबह 4 बजे तक पानी गंगा आरती स्थल से नीचे चला गया। लेकिन पानी के साथ यहां मलबा भर गया। इससे लोगों को आवाजाही में दिक्कत हुई। वरिष्ठ नागरिक राजकुमार अग्रवाल ने कहा कि पहले मानसून के दौरान बाढ़ आना सामान्य था। लेकिन इस बार मानसून के विदा होने के बाद गंगा में बाढ़ चौंकाने वाली बात है।
मलबा हटाने में जुटे स्वयंसेवीरू श्री गंगा सभा के स्वयंसेवी गंगा का जलस्तर कम होने पर बुधवार सुबह आरती स्थल, घाट परिसर में फैले मलबे को साफ करने में जुट गए। गंगा सभा के अध्यक्ष राहुल शर्मा ने बताया कि गंगा आरती स्थल में करीब 5 फीट मलबा जमा है, इसे काफी हद तक साफ कर दिया है। शाम तक आरती स्थल को चमका दिया जाएगा। जल पुलिस की अस्थायी चौकी को भी बाढ़ के पानी से नुकसान हुआ है। चौकी के अंदर मलबा जमा हो गया। यही नहीं कई जगह से चौकी क्षति हुई है। हालांकि समय रहते चौकी से सामान सुरक्षित बाहर निकाल लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!