कोटद्वार-पौड़ी

दिल्ली की तर्ज पर होगा प्रदेश का विकास : नेगी

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

चौबट्टाखाल से आप प्रत्याशी दिगमोहन नेगी ने किया जनसंपर्क
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार।
चौबट्टाखाल विधानसी से आप प्रत्याशी दिगमोहन नेगी ने कहा कि प्रदेश का बेहतर विकास केवल आम आदमी पार्टी ही कर सकती है। यदि प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनती है तो दिल्ली की तर्ज पर उत्तराखंड का विकास किया जाएगा। कहा कि भाजपा व कांग्रेस ने केवल जनता को झूठे सपने ही दिखाएं हैं।
शुक्रवार को दिगमोहन नेगी ने पोखड़ा, सेडियाखाल, गंवानी, देवराजखाल सहित विभिन्न ग्राम सभाओं का संपर्क किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य गठन के बाद भी पहाड़ों की जनता मूलभूत सुविधाओं को तरस रही है। भाजपा व कांग्रेस ने विकास के नाम पर केवल जनता को गुमराह करने का कार्य किया है। कहा कि दोनों पार्टियों की जनविरोधी नीतियों को प्रदेश की जनता समक्ष चुकी है। ऐसे में जनता ने प्रदेश में बदलाव का पूरा मन बना लिया है। इस दौरान दिगमोहन नेगी ने विधानसभा क्षेत्र में चुनावी रैली भी निकाली। उन्होंने मतदाताओं से 14 फरवरी के दिन आम आदमी पार्टी को मतदान करने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!