मंदिर निर्माण कराने वाले परिवार को किया सम्मानित

Spread the love

नई टिहरी। प्राचीन बेलेश्वर महादेव मंदिर में क्षेत्रपाल देवता के भव्य मंदिर का निर्माण करने वाले परिवार का मंदिर समिति एवं वरिष्ठ नागरिक समिति की ओर से अभिनंदन किया गया। मंदिर निर्माण पूर्ण होने पर तीन दिवसीय अनुष्ठान में यज्ञ हवन के साथ नवनिर्मित मंदिर का शुद्घिकरण किया गया। समापन अवसर पर विभिन्न संगठनों व प्रबुद्घ लोगों ने सम्मान समारोह आयोजित कर श्रीकोट चमियाला निवासी स्व़ विजय सिंह के परिवार के लोगों को शल और अभिनंदन पत्र स्मृति चिह्न भेंट किये। मंदिर समिति के अध्यक्ष बेलीराम तिवाड़ी व वरिष्ठ नागरिक समिति के अध्यक्ष सीएस पोखरियाल ने कहा कि गढ़वाल विवि श्रीनगर में सेवारत प्रो़ हरिभजन सिंह चौहान, प्रो़ धनपाल चौहान एवं ई़ घनश्याम चौहान की ओर से 23 लाख रु की लागत से भव्य क्षेत्रपाल देवता के मंदिर का निर्माण किया गया। उन्होंने कहा कि उनके पिता स्व़ विजय सिंह चौहान क्षेत्र के एक अग्रणी सामाजिक कार्यकर्ता रहे। जिन्होंने कई शिक्षण संस्थाओं व मंदिर समितियों में बतौर पदाधिकारी रहकर उन्हें विकसित करने का काम किया। मौके पर रघुवीर सिंह चौहान, दर्व्यान सिंह चौहान, चंद्रमोहन चौहान, जगमोहन, सुरेश चौहान, उम्मेद सिंह चौहान, विजयराम जोशी, शैलेन्द्र रतूड़ी, हुकम सिंह रावत, केदार सिंह रौतेला, कमल सिंह सजवाण, विशेश्वर प्रसाद जोशी आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *