देश के सभी कोनों में विकास की गंगा बह रही : कंडारी
श्रीनगर गढ़वाल : मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्रांर्गत रौड़धार जमणीखाल में भाजपा के महाजनसंपर्क अभियान के तहत वरिष्ठ कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी एवं बतौर मुख्य वक्ता प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विकास कुकरेती ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस मौके पर विधायक विनोद कंडारी ने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार ने देश के सार्वभौमिक विकास के क्षेत्र में असाधारण उपलब्धियां हासिल की हैं। देश के सभी कोनो में विकास की गंगा बह रही है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार ने हजारों योजनाओं को चलाकर देश के अंतिम व्यक्ति तक इसका लाभ पहुंचाया है। मुख्य वक्ता विकास कुकरेती ने कहा कि भाजपा की मोदी सरकार ने बिना भेदभाव को हर किसी को योजनाओं का लाभ दिया है। उन्होंने वर्ष 2024 में एक बार फिर नरेंद्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनाने की अपील की है। कार्यक्रम में संयोजक केदार बिष्ट, विकास मेहरा, शशि ध्यानी, प्रमोद पंवार, महादेव, आनंद सिंह आदि मौजूद रहे। (एजेंसी)