हिंदू युवा वाहिनी ने फूंका पुलिस का पुतला

Spread the love

बाजार चौकी में तैनात उपनिरीक्षक पर लगाया जिलाध्यक्ष से अभद्रता का आरोप
उपनिरीक्षक के खिलाफ जल्द कार्रवाई नहीं होने पर दी आंदोलन की चेतावनी
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। बाजार चौकी में तैनात एक उपनिरीक्षक पर जिला अध्यक्ष से अभद्रता करने का आरोप लगाते हुर्ए ंहदू युवा वाहिनी ने पुलिस का पुतला दहन किया। सदस्यों का आरोप है कि पूर्व में अपर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में धरना देने के बाद भी पुलिस अधिकारियों ने उपनिरीक्षक के खिलाफ कार्रवाई नहीं की।
रविवार को हिंदू युवा वाहिनी के सदस्य हिंदू पंचायती धर्मशाला में एकत्रित हुए। यहां से पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सदस्य झंडाचौक के समीप पहुंचेर्। ंहदू युवा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बजरंगी ने कहा कि कुछ दिन पूर्व बजार चौकी में अपनी शिकायत लेकर पहुंचे संगठन के जिलाध्यक्ष से वहां तैनात एक उपनिरीक्षक ने अभद्रता की। उपनिरीक्षक के विरोध में हिंदू युवा वाहिनी ने अपर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में भी धरना दिया था। लेकिन, पुलिस अधिकारियों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। कहा कि कोतवाली व पुलिस चौकी में अपनी समस्या लेकर जाने वाले फरियादियों की अनदेखी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि पुलिस अधिकारियों ने उक्त पुलिस उपनिरीक्षक के खिलाफ कार्रवाई नहीं की तो आंदोलन को उग्र रूप दिया जाएगा। पुतला दहन करने वालों र्में ंहदू युवा वाहिनी के जिला अध्यक्ष चेतन जोशी, नगर अध्यक्ष पंकज नेगी, जिला मंत्री सूरज सिंह ,जिला मंत्री विजय रावत, जिला मंत्री पवन रावत, नगर प्रभारी दिनेश थापा, संजय सिंह, प्रवेश कुमार, अनूप कुमार,कोमल राणा, दीपक रावत, सुमन सिंह, अरूण अग्रवाल, सुचित राजपूत, तोसू नेगी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *