कोटद्वार-पौड़ी

किसान मोर्चा ने मंडल अध्यक्ष किए नियुक्त

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की ओर से अपनी कार्यकारणी का विस्तार करते हुए गढ़वाल मंडल में मंडल अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। इस दौरान नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों ने किसानों के हितों को लेकर कार्य करने का संकल्प लिया।
जिला अध्यक्ष जयकृत सिंह रावत ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौहान के निर्देश पर मंडल अध्यक्षों की घोषणा की गई है। जिसके तहत धर्म सिंह को द्वारीखाल, मंजीत नेगी को सतपुली, प्रेम सिंह को दुगड्डा, राजेंद्र थपलियाल को यमकेश्वर, गुलाब सिंह को पैठाणी, केशर सिंह को थलीसैंण, सुनील मैंदोला को पौखड़ा, संग्राम सिंह को बीरोंखाल, अर्जुन सिंह को पोखाल, सुरेंद्र सिंह रावत को रिखणीखाल, मनोज सिंह को जयहरीखाल, गौरव सिंह नेगी को एकेश्वर, नरेंद्र सिंह रावत को खिर्सू, महावीर सिंह रावत को पौड़ी ग्रामीण, ओमप्रकाश गुसाईं को कोट मंडल, नरेंद्र सिंह बिष्ट को कल्जीखाल, चमन सिंह को नैनीडांडा, सत्या हर्षवाल को स्वर्गाश्रम व पूरण सिंह भंडारी को पाबौ मंडल की जिम्मेदारी दी गई है। इस दौरान नव नियुक्त मंडल अध्यक्षों ने गढ़वाल मंडल के किसानों की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का निर्णय लिया। जिला महामंत्री शांतनु रावत ने कहा कि जल्द ही मोर्चा की टीम गांव-गांव जाकर किसानों की समस्याओं को सुनकर उनके निराकरण के प्रयास करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!