कोटद्वार-पौड़ी

किरन को अध्यक्ष व आशीष को मिली सचिव की जिम्मेदारी

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संघ ने किया नवीन कार्यकारणी का गठन
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संघ कोटद्वार शाखा की द्वि-वार्षिक सम्मेलन में पुरानी कार्यकारणी को भंग कर नवीन कार्यकारणी का गठन किया गया। इस दौरान अध्यक्ष पद पर किरन बिंजोला व आशीष गौड़ को सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई।
रविवार को जल संस्था कार्यालय परिसर में सम्मेलन का आयोजन किया गया। चुनाव अधिकारी राजेश नेगी ने बताया कि सर्वसम्मति से किरन बिंजोला को अध्यक्ष, आशीष गौड़ को सचिव, नरेंद्र नौड़ियाल को उपाध्यक्ष, प्रदीप सिंह नेगी को सह सचिव, गांधी सिंह को संगठन सचिव, अनुराग को कोषाध्यक्ष व गीता भारद्वाज को संरक्षण नियुक्त किया गया है। जबकि, नंदन सिंह, दिनेश पाल, मंजू रौतेला, प्रदीप सिंह नेगी, घनानंद मधवाल, ज्ञान भारती, रविंद्र सिंह, धनपाल व भारत सिंह को कार्यकारिणी सदस्य की जिम्मेदारी दी गई है। इस दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। साथ ही नव नियुक्त पदाधिकारियों ने कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा करते हुए उनके निराकरण को शासन से मिलने का भी निर्णय लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!