Uncategorized

दुराचार मामले कांग्रेस ने राज्य सरकार का पुतला फूंका

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

नैनीताल। हरिद्वार ज्वालापुर से भाजपा विधायक सुरेश राठौर के खिलाफ न्यायालय के आदेशों पर पुलिस द्वारा दुष्कर्म की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करने पर कांग्रेसियों ने भाजपाईयों के चरित्र पर सवालिया निशान लगाते हुए तल्लीताल डांठ में प्रदर्शन किया। इस दौरान विरोध स्वरूप राज्य सरकार का पुतला दहन किया गया। शनिवार को तल्लीताल गांधी पार्क में पूर्व विधायक तथा महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य के नेतृत्व में कांग्रेसी एकत्र हुए। कांग्रेसियों ने विधायक के इस्तीफे व गिरफ्तारी की मांग को लेकर राज्य सरकार के विरोध में नारेबाजी की। पूर्व विधायक सरिता आर्य ने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली भाजपा सरकार के दो विधायक पहले द्वाराहाट के महेश नेगी और अब हरिद्वार ज्वालापुर के सुरेश राठौर द्वारा महिलाओं के साथ दुराचार किया गया है। इतने जघन्य अपराध करने के बाद भी भाजपा संगठन ने दोनों विधायकों पर कोई भी कार्यवाही नही की है। इससे साफ साफ हो जाता है, कि भाजपा सरकार महिलाओं की सुरक्षा के प्रति कितनी संवेदनशील है। प्रदर्शन करने वालों में नगर अध्यक्ष भावना भट्ट, गजाला खान, सभासद निर्मला चंद्रा, सभासद रेखा आर्य, खष्टी बिष्ट, जुनैद खान, विमल चौधरी, कंचन सुयाल, कैलाश अधिकारी, मुकेश जोशी, बंटू आर्य, हिमांशु पांडे, कैलाश मिश्रा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!