कोटद्वार-पौड़ी

पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए वृक्षारोपण करने की जरूरत

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। 
प्रदेश के पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने मानव जीवन के लिए पर्यावरण दिवस को सिर्फ एक औपचारिकता दिवस न मनाते हुए पूरे साल भर पेड़ पौधों के लिए अभियान चलाने की बात कही। उन्होंने कहा कि वायुमंडल के प्रदूषित होने से हमारे फेफडे़ कमजोर हो जाते है, जिससे बीमारियां आसानी से हमारे शरीर को जकड़ लेती है। कोरोना महमारी में आम तौर पर यह देखने को मिला।
पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने कहा कि भविष्य में जीवन को सुरक्षित रखने के लिए विश्व के सामने बहुत बड़ी चुनौती है। जिसके लिए पर्यावरण पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों को समय रहते हुए रोकना जरूरी है। वर्तमान में तेजी से हो रहे ग्लोबल वार्मिंग अर्थात जलवायु परिवर्तन का कारण धरती पर बढ़ता तापमान है। उन्होंने कहा कि हरे पेड़ों के अंधाधुध कटान से पर्यावरण संतुलन बुरी तरह से प्रभावित हो गया है। यदि पर्यावरण को सुरक्षित एवं संरक्षित रखना है तो बड़ी मात्रा में वृक्षारोपण किये जाने की जरूरत है, लगाये गये पेड़ों को सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी लेनी होगी। इस अभियान को सिर्फ एक दिन नहीं बल्कि पूरे सालभर चलाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन की कमी से लोगों का ऑक्सीजन लेबल कम हो गया है। जिससे अधिकांश लोगों की मौत भी हो गई। उन्होंने कहा कि अब युद्धस्तर पर वृक्षारोपण करने की जरूरत है, ताकि पर्यावरण दिवस की सार्थकता को कायम रखा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!