आगामी एक अक्टूबर से शुरू होगा डिग्री कलेजों में नया सत्र, अफलाइन होगी पढ़ाई

Spread the love

देहरादून । प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले कम होने के बाद अब एक सिंतबर से डिग्री कलेजों में एडमिशन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। वहीं एक अक्टूबर से कलेजों में नया सत्र शुरू हो जाएगा और कलेजों में नियमित रूप से अफलाइन कक्षाएं चलेंगी।
उच्च शिक्षा मंत्री धनसिंह रावत ने शनिवार को यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि कोरोना की वजह से इस बार नियमित रूप से कलेज नहीं खुल पाए थे। लेकिन अब एक अक्टूबर से नियमित कक्षाएं चलेंगी।
वहीं कोरोना की वजह से इस साल गांधी पार्क में कारगिल विजय दिवस के मौके पर 26 जुलाई को कार्यक्रम नहीं होंगे। सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर केवी चंद ने कहा कि इस दिन शहीद स्मारक पर केवल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से माल्यार्पण का कार्यक्रम होगा। इसके अलावा अन्य कोई कार्यक्रम नहीं होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *