संस्था ने चलाया कण्वाश्रम में स्वच्छता अभियान

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : गोप्स संस्था की ओर से नव वर्ष पर कण्वाश्रम क्षेत्र में स्वच्छता अभिया चलाया गया। इस दौरान संस्था के पूर्व में लगाए गए पौधों की भी निराई-गुडाई की।
गुरुवार को संस्था के संस्थापक राम भरोसा कंडवाल के नेतृत्व में सदस्यों ने क्षेत्र में अभियान चलाया। सदस्यों ने जगह-जगह मालन नदी व आसपास के क्षेत्र में फैली गंदगी को एक जगह एकत्रित कर उसे नष्ट किया। सदस्यों ने कहा कि आमजन को सफाई के प्रति जागरूक करने के लिए समय-समय पर अभियान चलाया जाता है। स्वच्छ व स्वस्थ समाज निर्माण के लिए हम सभी को सफाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए। अभियान के दौरान संस्था ने पूर्व में लगाई गए पौधों की निराई-गुडाई भी की। साथ ही कण्वाश्रम में पहुंचे लोगों को भी पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया। कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए हमें अधिक से अधिक पौधा रोपण करना चाहिए। इस मौके पर मनमोहन काला, जगत सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *