बिग ब्रेकिंग

लोगों ने वार्ड का कूड़ा नगर निगम कार्यालय के बाहर फेंककर जताया आक्रोश

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार।नगर निगम के वार्ड नंबर 31 पदमपुर मोटाढांक के लोगों ने नगर निगम के कार्यालय के बाहर वार्ड से कूड़ा लाकर फेंक दिया और निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा कि वार्ड में सार्वजनिक स्थान पर कंटेनर रखे गये थे, जिसे नगर निगम के कर्मचारियों ने हटा दिया है। जिस कारण उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार निगम के अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद भी समस्या का निराकरण नहीं हो पाया। मजबूरी में उन्हें वार्ड का कूड़ा लाकर नगर निगम कार्यालय के बाहर फेंकना पड़ा। उन्होंने जल्द ही समस्या के निस्तारण न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

बुधवार को वार्ड नंबर 31 पदमपुर मोटाढांक के पार्षद सौरभ नौटियाल के नेतृत्व में वार्ड की महिलाएं एक टै्रक्टर ट्राली में वार्ड का कूड़ा एकत्रित कर नगर निगम में पहुंचे। जहां लोगों ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कूड़ा निगम के कार्यालय के बाहर फेंका दिया। इस मौके पर पार्षद सौरभ नौटियाल ने कहा कि पूर्व में वार्ड में कूड़ा डालने के लिए तीन-चार कंटेनगर लगाये गये थे। इन कंटेनरों में वार्ड के लोग कूड़ा डालते थे, लेकिन एक माह पूर्व कुछ लोगों के कहने पर कंटेनरों को हटाया गया। जिस कारण लोगों को कूड़ा डालने में दिक्कतें हो रही है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्व की भांति कंटेनर लगाने के लिए निगम के अधिकारियों को कहा गया, लेकिन अधिकारी ने पहले महापौर के साईन लेकर लाने को कहा। जबकि कंटेनर हटाने से पहले वार्ड के पार्षद को पूछा तक नहीं गया। वार्ड के की महिलाएं कूड़ा फेंकने जाते है तो लोग वापस करा देते है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि महापौर अपने हिसाब से नगर निगम को चला रही है, जो ठीक नहीं है। महापौर को सभी पार्षदों को साथ लेकर चलना चाहिए। तभी नगर निगम का विकास संभव है। पार्षद ने कहा कि नगर निगम प्रशासन ने उन्हें वार्ड का कूड़ा नगर निगम कार्यालय के बाहर फेंकने को मजबूर किया है।


महिलाओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि वार्ड के बरसाती पानी की निकासी और कूड़े की समस्या का नगर निगम के अधिकारी समाधान नहीं कर रहे है। जब वह कूड़ा डालते जाते है तो लोग वापस भेज देते है। विरोध करने पर लड़ाई करना शुरू कर देते है। उन्होंने कहा कि वह काफी समय से बरसाती पानी की निकासी और कूड़ा निस्तारण की समस्या की मांग कर रहे है, लेकिन जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे है। उन्होंने कहा कि वार्ड में कूड़ा डालने के लिए कंटेनर रखे गये थे, लेकिन एक माह पूर्व कंटेनरों को अचानक हटा दिया गया। दोबारा कंटेनर लगाने के लिए नगर निगम के अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन अधिकारियों ने संज्ञान नहीं लिया। जिस कारण हमें मजबूरन नगर निगम कार्यालय के बाहर कूड़ा फेंककर अपना व्यक्त करना पड़ा। प्रदर्शन करने वालों में पार्षद सौरभ नौटियाल, अतुल डोबरियाल, राखी देवी, कुसुम देवी, पंमपेश देवी, गीता, पूनम देवी, बबीता सहित अन्य महिलाएं शामिल थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!