Uncategorized

हॉकी टीम के पदक जीतने पर खिलाड़ियों ने खुशी में काटा केक

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

देहरादून। भारतीय हाकी टीम को ओलम्पिक में 41 साल बाद पदक मिलने की खुशी में पवेलियन ग्राउंड में खिलाडियों और खेल संघ ने जमकर जश्न मनाया। पवेलियन मैदान में आयोजित इस जश्न समारोह में सभी ने कांस्य पदक मिलने पर हर्ष व्यक्त करते हुए, महिला हॉकी टीम को भी पदक लाने की शुभकामनाएं दी।
खेल परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में खिलाडियों ने केक काटकर एवं मिठाई खिला कर जश्न मनाया। सभी हॉकी टीम के हरेक खिलाड़ी को उसके योगदान के लिए बधाई दे रहे थे। खेल संघ के सेवा सिंह मठारु ने कहा कि टीम इंडिया ने 1980 के बाद अब पुन: हॉकी में अपना खोया सम्मान हासिल किया है। कार्यक्रम संयोजक डीएम लखेड़ा ने कहा कि ओलम्पिक में महिला व पुरूष हॉकी टीमों के शानदार खेल के चलते पूरे देश में हॉकी को लेकर मौजूदा मनोदशा में जर्बदस्त बदलाव आएगा।खेल संघों से देवेंद्र बिष्ट, पीसी वर्मा, नवनीत सेठी, बृजेन्द्र राणा, उस्मान खान, गुरचरण सिंह, शिव कुमार अग्निहोत्री, सेवा सिंह, आदित्य प्रकाश, पैरा ओलम्पियन प्रेम कुमार, संयुक्त निदेशक खेल एसके सार्की, उप क्रिडाधिकारी दीपक रावत, खेल विभाग से हॉकी कोच अमित कटारिया, शेफाली गुरुंग, रविन्द्र भंडारी, अविनाश कुंवर, प्रदीप सिंह आदि लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!