जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : राजकीय इंटर कॉलेज कोटद्वार में बाल दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान बच्चों की सांस्कृति प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम प्रधानाचार्य मुकेश रावत ने पं. जवाहर लाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पं. नेहरू ने प्रथम प्रधानमंत्री के रूप में सशक्त भारत की नींव रखी। जिस पर आज सफलता पूर्वक देश आगे बढ़ रहा है। शिक्षक डा. पदमेश बुडाकोटी ने पं. नेहरू को युगपुरुष एवं महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बताया। उन्होंने कहा कि दिसंबर 1929 के लाहौर अधिवेशन में पं. नेहरू की अध्यक्षता में ही कांग्रेस ने पूर्ण स्वराज्य का प्रस्ताव पारित किया था। इस अवसर पर बी. एड. प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं ने विविध सांस्कृतिक एवं बौद्धिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भी मनोरंजक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के प्रस्तुतिकरण में बी.एड. प्रशिक्षु खुशी पांडे, मानसी एवं निकिता की मुख्य भूमिका रही। कार्यक्रम का संचालन कु. निकिता ने किया।