कोटद्वार-पौड़ी

जनता भाजपा को सत्ता से हटाने का बना चुकी मन : राणा

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व राज्यमंत्री जसवीर राणा ने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता परेशान है। जनता को भाजपा को सत्ता से हटाने का मन बना चुकी है। आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पूर्ण बहुमत से सरकार बनायेगी। उन्होंने कहा कि परिवर्तन यात्रा के द्वितीय चरण में भी जिस तरह से कांग्रेस को जनता का अपार सहयोग एवं समर्थन मिल रहा है उससे साफ पता चल रहा है कि जनता भाजपा की जन विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने का मन बना चुकी है।
जसवीर राणा ने कहा कि साढ़े चार सालों में आम जनमानस डबल इंजन की सरकार की गलत नीतियों एवं जन विरोधी फैसलों से परेशान है। सरकार की गलत नीतियों का परिणाम है कि बेरोजगारी और महंगाई चरम पर है। आम आदमी का जीना दूभर हो गया है। भाजपा सरकार रोजगार देने में पूर्णत: असफल रही है। यदि किसी को रोजगार मिला भी है तो भाजपा नेताओं के परिवार व कार्यकर्ता को। उन्होंने कहा कि पूरा प्रदेश आज आंदोलन की राह पर है परन्तु अनुभव की कमी के कारण सरकार जनहित कोई ठोस कदम नहीं उठा पा रही हैं। परिवर्तन यात्रा का अपार जन समूह बता रहा है कि जनता कांग्रेस के पक्ष में अपना मूड बना चुकी है। परिवर्तन यात्रा में कांग्रेस को अपार जनसमर्थन मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!