श्रीनगर गढ़वाल : ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना से प्रभावित डुंगरीपंथ के ग्रामीणों ने क्षेत्र में बनाए जा रहे रेलवे स्टेशन का नाम डुंगरीपंथ धारी देवी रेलवे स्टेशन पर रखने की मांग की।

ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री, जिलाधिकारी और सांसद को ज्ञापन भेजकर मांग पूरी करने की मांग उठाई। गरीपंथ विस्थापन समिति के अध्यक्ष मुकेश बहुगुणा, रोहन बहुगुणा, मनीष बहुगुणा, देवेंद्र, अंकित रावत, पंकज रावत, संदीप नेगी और शंकर राणा आदि ने कहा कि रेल परियोजना के तहत स्टेशन निर्माण और अन्य कार्यों के लिए डुंगरीपंथ गांव की 13 हेक्टेयर से अधिक भूमि अधिग्रहित की गई है। परियोजना से गांव के करीब 40 परिवार प्रभावित हुए हैं। ऐसे में रेलवे स्टेशन के नाम में डुंगरीपंथ गांव की पहचान भी होगी। (एजेंसी)