Uncategorized

प्रावि उत्तर्सू के छात्रों को दी पठन पाठन सामग्री

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

रुद्रप्रयाग। गढ़वाल टैकग्रुप मुक्तिबोध के तहत प्राथमिक विद्यालय उत्तर्सू के छात्रों को पठन पाठन सामग्री की किट प्रदान की गई। जनपद में कुछ चयनित विद्यालयों में किट का वितरण करने के लिए स्थानीय लोगों का सहयोग लिया जा रहा है। बीते वर्षों की तरह इस बार भी कोरोनाकाल में संस्था की ओर से अलग अलग कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में चयनित गांवों के प्राथमिक विद्यालय के छात्रों को पढ़ाई के लिए सामग्री की किट देने का अभियान चलाया जा रहा है। प्राथमिक विद्यालय किरोड़ा के बाद प्राथमिक विद्यालय उत्तर्सू के सभी छात्रों को पठन पाठन सामग्री की किट दी गई। गढ़वाल विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अंकित उछोली ने संस्था की ओर से इन विद्यालयों में छात्रों को पढ़ाई की सामग्री वितरित की। उन्होंने बताया कि मुक्तिबोध संस्था जिले के कुछ विद्यालयों के छात्रों तक यह सामाग्री उपलब्ध करा रही है। यह अभियान गढ़वाल के अन्य जिलों में भी चलाया जाएगा। उन्होंने मुक्तिबोध संस्था के सचिव पंकज घिल्डियाल व उपाध्यक्ष अधिवक्ता विकास कठैत तक सहयोग जताया है। सामाग्री वितरण में अंकित उछोली के साथ रविन्द्र उछोली, ललित उछोली, आयुष उछोली, शुभम, बॉबी, भूपेंद्र, प्रवेश बुटोला, उत्तम रावत, मनीष रावत सहित अन्य ग्रामीणों ने सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!