पर्यावरण सुधार में आरडब्ल्यूएज की भूमिका अहम : राज्यपाल गुरमीत सिंह


जयन्त प्रतिनिधि।
देहरादून/दिल्ली : नई दिल्ली के प्रगति मैदान में विश्व पर्यावरण सम्मेलन 2022 के दूसरे दिन के प्रथम सत्र के मुख्य अतिथि उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने पर्यावरण के सुधार में आर डब्ल्यू एज की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के स्वछ भारत अभियान का हिस्सा हर रेसिडेंट्स को बनाने में आर डब्ल्यू एज सेतु का कार्य कर रही हैं।
सम्मेलन के मुख्य संयोजक वीर चक्र कर्नल टीपी त्यागी ने बताया कि सम्मेलन में 22 राज्यों के आर डब्ल्यू एज पदाधिकारियों सहित भारत के एक दर्जन महापौर और उनके निगम के उच्च अधिकारियों ने कूड़ा प्रबंधन और निस्तारण पर अपने अनुभव साझा किए। सम्मेलन के आयोजक सदस्य एवं कंफेड्रेशन ऑफ आर डब्ल्यू एज उत्तर प्रदेश के महा सचिव कैलाश चंद्र शर्मा ने बताया कि तीन दिवसीय सम्मेलन का शुभारंभ 4 जून शनिवार को झांसी के आयुक्त अजय शंकर पांडेय आईएएस ने फीता काटकर किया। गाजियाबाद की महापौर आशा शर्मा पहले दिन मुख्य अतिथि रहीं। गाजियाबाद नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने घरों से एकत्रित कूडे़ से निगम को होने वाली आय की जानकारी दी। ग्रीन सोसायटी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष स्वदेश कुमार ने सम्मेलन में आये सभी मेहमानों का धन्यवाद किया। सम्मेलन में डॉ. आरके आर्य, रमा त्यागी, वाईपी जौहरी, ज्ञान सिंह, जेपी सिंह, संदीप गुप्ता, मधु सिंह, अंशु त्यागी, सौरभ गांधी, प्रेम शंकर, राम अवतार पचौरी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *