उमस भरी गर्मी से हुआ बुरा हाल, धान की रोपाई में हो रहा विलंब

Spread the love

जौलीग्रांट। क्षेत्रवासियों का भीषण गर्मी से बुरा हाल है। बारिश न होने के कारण क्षेत्रवासी हर रोज सुबह उठकर आसमान की तरफ देखते हैं। क्षेत्र में करीब 15 दिनों से बारिश नहीं हुई है। बारिश नहीं होने के कारण धान की रोपाई में विलंब हो रहा है। वहीं उमस भरी गर्मी से लोग काफी परेशान हैं। पंखे, कूलर भी लोगों को राहत नहीं दे पा रहे हैं। रविवार की शाम आसमान में हल्के बादल छाए हुए थे। वहीं एयरपोर्ट मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रिकॉर्ड किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *