जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : वरिष्ठ नागरिक संगठन की ओर से दो फरवरी को स्व. सुरेंद्र सिंह नेगी आत्मज पूर्व सांसद एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी प्रताप सिंह नेगी की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। कार्यक्रम संगठन के आनंद विहार कालोनी स्थित कार्यालय में आयोजित किया जाएगा। प्रतिमा का अनावरण संगठन के वरिष्ठ सदस्य सेनि सूबेदार मेजर जगत सिंह बिष्ट करेंगे। रविवार को यह जानकारी देते हुए अध्यक्ष पीएल खंतवाल ने संगठन के सभी सदस्यों से कार्यक्रम में प्रतिभाग करने की अपील की है।