उत्तराखंड

संगठन की मजबूती व कार्यकर्त्ताओं का सम्मान ही मेरी प्राथमिकता : देशराज कर्णवाल

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष देशराज कर्णवाल ने हरकी पैड़ी पहुंचकर गंगा पूजन व भगवान रविदास मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश के समग्र विकास की कामना की। हरिद्वार आगमन पर हरकी पैड़ी पहुंचने पर भाजपा पार्षद दल के उपनेता अनिरूद्घ भाटी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने प्रदेश उपाध्यक्ष देशराज कर्णवाल का भव्य स्वागत किया।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष देशराज कर्णवाल ने कहा कि संगठन की मजबूती व कार्यकर्त्ताओं का सम्मान ही मेरी प्राथमिकता है। केन्द्रीय व प्रदेश नेतृत्व ने मेरे जैसे साधारण कार्यकर्त्ता को प्रदेश उपाध्यक्ष जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उसे कार्यकर्त्ताओं के सहयोग से पूर्ण निष्ठा से निभाने का प्रयास करूंगा। देशराज कर्णवाल ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य वह संगठन के माध्यम से करेंगे।
भाजपा पार्षद दल के उपनेता अनिरूद्घ भाटी ने कहा कि देशराज कर्णवाल जैसे कर्मठ, जुझारू कार्यकर्त्ता को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपकर पार्टी हाईकमान ने प्रत्येक कार्यकर्त्ता के सम्मान को बढ़ाने का कार्य किया है। पूर्व में जिला पंचायत सदस्य, विधायक व भाजपा अनुसूचित मोर्चे में पदाधिकारी के रूप में देशराज कर्णवाल ने अपनी संगठन क्षमता व कार्यशैली से अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित की है। निसंदेह प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में वह भाजपा कार्यकर्त्ताओं में नयी ऊर्जा भरने का कार्य करेंगे। पार्षद विनित जौली व कमल बृजवासी ने कहा कि देशराज कर्णवाल सरल व मिलनसार व्यक्तित्व के चलते कार्यकर्त्ताओं व आम जनता में बेहद लोकप्रिय है। उनकी कार्यशैली से समूचे प्रदेश में जहां दलित समाज भाजपा से जुड़ेगा वहीं सर्व समाज में भी पार्टी को नयी मजबूती मिलेगी। युवा भाजपा नेता दीपांशु विद्यार्थी व आकाश भाटी ने कहा कि देशराज कर्णवाल युवा कार्यकर्त्ताओं के प्रेरणा के स्रोत हैं। उन्होंने सदैव समाज के कमजोर वर्ग की आवाज को उठाने का कार्य किया है। प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में वह पार्टी को शिखर पर ले जाने का कार्य करेंगे। भाजपा मण्डल अध्यक्ष वीरेन्द्र तिवारी व महामंत्री तरूण नैयर ने कहा कि प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में प्रथम बार हरिद्वार मण्डल में पधारने पर सभी भाजपा कार्यकर्त्ता हृदय से देशराज कर्णवाल का अभिनन्दन करते हैं। उनकी नियुक्ति से साबित होता है कि भाजपा अपने कार्यकर्त्ताओं को सदैव सम्मान प्रदान करती है। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष देशराज कर्णवाल ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक व वरिष्ठ भाजपा नेता बृजभूषण विद्यार्थी से उनके निवास पर जाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से दीपांशु विद्यार्थी, ललित सचदेवा, आकाश भाटी, सचिन शर्मा, विशाल गुप्ता, रूपेश शर्मा, शिवम ठाकुर, दिनेश शर्मा, रमन यादव, ड़ श्यामलाल पुरी, सुखेन्द्र तोमर, नीरज शर्मा, नरेश पाल, आशु कण्डवाल, गोपी सैनी, चड्ढा जी, विपिन कुमार गर्ग, ड़ सुरेश चौधरी, विश्वास सिंह चौधरी, महेन्द्र सिंह सासिया, सचिन कुमार, अजय प्रधान, पूनम प्रधान पार्षद, दिनेश कपाड़िया, गगन यादव, हंसराज आहूजा, रमाकांत शर्मा, दीपक कुमार, आदित्य यादव, रामदयाल यादव समेत सैकड़ों भाजपा कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!