उत्तराखंड

जैविक व आयुर्वेद उत्पादों का प्रचार प्रसार प्रदर्शनी का उद्देश्य-भारत बालियान

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

हरिद्वार। प्रेमनगर आश्रम में भारती मीडिया एंड इवेंट प्राइवेट लिमिटेड की और से आयोजित तीन दिवसीय एशिया आर्गेनिक व वाइब्रेंट प्रदर्शनी का उद्घाटन सांसद डा़रमेश पोखरियाल निशंक व रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने दीप प्रज्वलित कर व फीता काटकर किया। जैविक उत्पादों की महत्ता को बढ़ावा देने के लिए आयोजित की जा रही प्रदर्शन में जैविक एवं आयुर्वेदिक उत्पाद बनाने वाली 120 कंपनियों द्वारा स्टाल लगाए गए हैं। कंपनियों के अलावा विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा भी प्रदर्शनी में अपने स्टल लगाए गए हैं। प्रदर्शनी के दौरान जैविक उत्पादों के उपयोग से होने वाले लाभ के विषय में आमजन को अवगत कराने के लिए सेमिनार का आयोजन भी किया जाएगा। प्रदर्शनी का उद्घाटन करने के बाद सांसद डा़निशंक ने कहा कि भारत की जैव विविधता और आयुर्वेद प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत अभियान को मजबूती प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के प्रति प्रत्येक मनुष्य को जागरूक रहना चाहिए। खानपान पर विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। आर्गेनिक उत्पादों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए लगायी गयी प्रदर्शनी लोगों को प्रेरित करेगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड जैविक व आयुर्वेद का बड़ा हब है। देश दुनिया केउ लोग उत्तराखण्ड के प्रातिक उत्पादों को अपना रहे हैं। विधायक आदेश चौहान ने कहा कि हरिद्वार जैविक व आयुर्वेद उत्पादों का बड़ा केंद्र हैं। आयुर्वेद के क्षेत्र में उत्तराखण्ड निरंतर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद को जीवन में ग्रहण करने की आवश्यकता है। भारती मीडिया एंड इवेंट प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक भारत बालियान ने बताया कि प्रदर्शनी का उद्देश्य लोगों को जैविक व आयुर्वेदिक उत्पादों से होने वाले लाभ से अवगत कराने के साथ इन उत्पादों के उपयोग को बढ़ाना देना है। उन्होंने कहा कि केमिकल युक्त उत्पादों के उपयोग से मानव स्वास्थ्य को हो रहे नुकसान से बचने के लिए जैविक व आयुर्वेदिक उत्पादों को जीवन में अपनाने की आवश्यकता है। आज के भागदौड़ वाले जीवन में स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। इस दौरान रोहित तोमर, शरद पांडे व लोकेश ने अतिथीयों का स्वागत किया। इस अवसर पर अनिल अरोड़ा, डा़विशाल गर्ग, जगदीश लाल पाहवा, मनोज गौतम, आशु चौधरी, मंजू रावत, तौफिक, मुकर्रम, परवेज आदि सहित कई लोग मौजूद रहे। पहले दिन प्रदर्शनी में बड़ी संख्या में पहुंचे स्थानीय लोगों ने जैविक व आयुर्वेदिक उत्पादों की जानकारी प्राप्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!