नाबालिगों से दुष्कर्म करने वाला पिता गिरफ्तार

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : शहर के एक मोहल्ले में अपनी नाबालिग बेटियों के साथ दुष्कर्म करने वाले पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर उसे पौड़ी जेल भेज दिया गया है।


मामले में आरोपित की पत्नी की ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई थी। जिसमें उसने बताया था कि उसका पति पिछले लंबे समय से अपनी नाबालिग बेटियों के साथ दुष्कर्म कर रहा है। बताया कि यह बात किसी को भी बताने पर उसने जान से मारने की धमकी दी हुई है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रदीप नेगी ने बताया कि मामले की जांच में सामने आया कि महिला द्वारा लगाए गए आरोप सही है। इसके बाद पुलिस ने आरोपित अनूप के खिलाफ पोक्सो के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *