कोटद्वार-पौड़ी

जिला पंचायत के कर निरीक्षक ने न्याय न मिलने पर ली देवता की शरण

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : जिला पंचायत का विवादों से पीछा छूटने का नाम नहीं ले रहा है। इस बार जिला पंचायत के एक कर निरीक्षक ने उनको न्याय नहीं मिलने पर देवता की शरण ली है। कर निरीक्षक अनिल नेगी ने जिला पंचायत प्रशासन पर मानसिक व आर्थिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। कर निरीक्षक ने शहर में स्थित न्याय के देवता कंडोलिया से न्याय की गुहार लगाई है।
जिला पंचायत के कर निरीक्षक अनिल नेगी ने बताया कि साल 2019 से उनके द्वारा जिला पंचायत में हो रही अनियमितताओं व भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाए जाने को लेकर शासन, प्रशासन व सरकार तक गुहार लगाई गई। फिर भी जिला पंचायत में अनियमितताएं पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। पूर्व कमिश्नर गढ़वाल रविनाथ रमन की जांच में वर्तमान अपर कार्याधिकारी, प्रभारी अभियंता, अवर अभियंता भ्रष्टाचार में लिप्त भी पाए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार में संलिप्त अधिकारी-कर्मचारी अकूत धनबल के चलते नियमित कर्मचारियों की नियुक्तियों को रद करवाकर निदेशालय संबंद्घ कराते रहे हैं। कर निरीक्षक ने कहा कुछ दिनों पूर्व ही दो नियमित अभियंताओं की नियुक्ति हुई थी। जिनमें से एक को इन्होंने निदेशालय संबंद्ध करा दिया है। जबकि दो एएमए पहले ही संबंद्घ कराए जा चुके हैं। कर निरीक्षक ने कहा कि चार बार उसकी चरित्र प्रविष्टी को साजिश के तहत खराब किया गया है। जबकि मेरे कार्याधिकारी व एएमए स्तर पर मेरे कार्यों को सराहनीय बताया गया है। उन्होंने न्याय के देवता कंडोलिया से उनको न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। उधर अपर मुख्य अधिकारी संतोष खेतवाल का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!