व्यापारी को वापस दिलवाई लाखों की रकम

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: सामान का भुगतान करने के दौरान खाता नंबर गलत अंकित होने से एक व्यापारी के 19 लाख पचास हजार रुपये किसी और व्यक्ति के खाते में हस्तांतरित हो गए। हालांकि साइबर पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए बैंक अधिकारियों की मदद से व्यापारी के खाते में रकम को वापस लौटा दिया है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी आपरेशन विभव सैनी ने बताया कि मामले में शिब्बूनगर निवासी दिव्यम बिष्ट की ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई थी। जिसमें उन्होंने बताया था कि वह अपने किसी परिचित को सामान के एवज में पैसों का आनलाइन भुगतान कर रहे थे। लेकिन खाता नंबर गलत अंकित होने से उक्त रकम झारखंड झांसी निवासी किसी व्यक्ति के खाते में चली गई है। पीड़ित दिव्यम ने बताया कि जब उन्होंने उक्त व्यक्ति से संपर्क कर रकम वापस लौटाने को कहा तो वह इन्कार करने लगा। शिकायत के बाद पुलिस ने बैंक अधिकारी से बैंक खाते के संबंध में पूरी जानकारी ली तो पता चला कि उक्त व्यक्ति ने रकम को किसी अन्य खाते में डलवा दिया है। बताया कि बैंक अधिकारी की मदद से उक्त व्यक्ति के खाते को फ्रीज किया गया साथ ही उसे कार्रवाई की भी चेतावनी दी गई। जिसके बाद उसने रकम को वापस लौटाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *