जाजर के ग्रामीणों ने किया विधायक कैड़ा का सम्मान
नैनीताल। भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा ने रविवार को रामगढ़ ब्लॉक के ग्राम सभा जाजर, किलोर, सिरोड़ी, सुपी, देवटाडा का दौरा कर ग्रामीणों की समस्या सुनीं। जाजर के ग्रामीणों ने मोटर मार्ग स्वीकृत कराने पर विधायक को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। विधायक ने ग्रामीणों को बताया कि मल्ली सिनौली से जाजर मोटर मार्ग की प्रथम चरण की स्वीकृति शासन से मिल गई है। रामगढ़ के लोग डिग्री कॉलेज की मांग करते आ रहे हैं। डिग्री कॉलेज नहीं होने से छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए हल्द्वानी या नैनीताल जाना पड़ता है। जल्दी ही रामगढ़ में डिग्री कॉलेज का जीओ होगा। यहां जिला पंचायत सदस्य कमलेश बिष्ट, गणेश गौड़, गोबिंद नेगी, लक्ष्मण सिंह, लक्षम सिंह, उदय सिंह, भीम सिंह, हीरा सिंह, पप्पू महरा, गोधन सिंह, सुरेंद्र सिंह, गजेंद्र सिंह नेगी, खीम सिंह नेगी, गोधन सिंह गुरदौड़ा, सुधांशु आर्य मौजूद रहे।