कोटद्वार-पौड़ी

भाजपा जो संकल्प लेती है उसे जरूर पूरा करती है : सतपाल महाराज

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

-बुधवार को सतपुली पहुंची भाजपा की विजय संकल्प यात्रा
-ढोल-नगाड़ों के साथ किया गया यात्रा का स्वाग
जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली : काबीना मंत्री व चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जब संकल्प लेती है तो कार्यकर्ताओं के सहयोग से उसे जरूर पूरा करती है। भाजपा सरकार ने राम मन्दिर बनाने का संकल्प लिया, धारा 370 खत्म करने का संकल्प लिया तो उसे पूरा किया। कहा कि ‘मैने कर्णप्रयाग रेलवे लाइन का संकल्प लिया तो वह भी पूरा हो गया है।’ अब भाजपा ने देश के सर्वांगीण विकास का संकल्प लिया है, जिसे भी पूरा किया जाएगा। यह बात उन्होंने विजय संकल्प यात्रा का स्वागत करते हुए कही।
बुधवार को भाजपा की विजय संकल्प यात्रा दोपहर दो बजे विधानसभा चौबट्टाखाल के अंतर्गत नगर पंचायत सतपुली पहुंची। जहां कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ विजय संकल्प यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान नगर में रैली निकालकर हनुमान मंदिर के समीप विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। जनसभा को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड में तेजी से विकास कार्य किए जा रहे हैं। ऑल वेदर रोड, गांव-गांव बिजली पहुंचाना, स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए अटल आयुष्मान कार्ड, किसान सम्मान निधि जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाया है। इन्हीं विकास कार्यों के दम पर सबका साथ सबका विकास के संकल्प के साथ आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा बहुमत से सरकार बनाएगी । इस दौरान यमकेश्वर विधायक ऋतु खंडूड़ी, जिलाध्यक्ष सम्पत सरल, युवा नेता सुयश रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष शांति देवी, नगर पंचायत अध्यक्ष अंजना वर्मा, मंडल अध्यक्ष बृजमोहन सिंह, वरिष्ठ नेता वेद प्रकाश वर्मा, चंद्रकला आर्य, कुसुम खंतवाल, इंदु जुयाल, अरुण रावत, यशराज, अंकित सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!