चम्पावत। नगर व्यापार मंडल ने विधायक खुशाल सिंह अधिकारी का अभिनंदन समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम में निर्णय लिया गया कि नगर की समस्याओं के समाधान के लिए एक मंच में आकर सर्वदलीय बैठक का आयोजन किया गया जाएगा। रविवार को नगर पालिका सभागर में व्यापार मंडल अध्यक्ष भैरव राय की अध्यक्षता में लोगों ने विधायक अधिकारी का नगरीय अभिनंदन किया। इस दौरान लोगों ने नगर की समस्याओं पर चर्चा की। लोगों ने पानी, स्वास्थ्य, यातायात आदि समस्याओं के समाधान के लिए अपनी बात रखी। विधायक अधिकारी ने कहा कि नगर में पेयजल, यातायात की समस्या का समाधान किया जाएगा। विधायक अधिकारी ने समस्याओं के समाधान के लिए राजनीति से दूर होकर सर्वदलीय बैठक करने का प्रस्ताव रखा। यहां पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा, भगीरथ भट्ट, योगेश मेहता, जगदीश खर्कवाल, जगन्नाथ कलखुड़िया, गोविंद बोहरा, सतीश मुरारी, प्रमोद गहतोड़ी, भास्कर पाटनी, केसर सिद्दीकी, कविराज मौनी, विपिन गोरखा, हेम पुनेठा रहे।