हरिद्वार में 30 जुलाई से 11 अगस्त तक स्कूलों में रहेगी छुट्टी

Spread the love

देहरादून। कांवड़ मेले को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और हरिद्वार पुलिस ने तैयारियां पूरी कर ली है। सोमवार को प्रेस क्लब में आयोजित संवाद कार्यक्रम में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने मेले की व्यवस्थाओं की जानकारी दी।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि मेले के लिए सभी विभागों की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सेक्टरवार अधिकारियों की तैनाती की गई हैं और जहां भी कोई कमी मिलेगी, उसे तत्काल दूर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 30 जुलाई से 11 अगस्त तक विद्यालयों में अवकाश रहेगा। ऑनलाइन कक्षाएं संचालित होंगी।
खाद्य सुरक्षा विभाग को मिलावटी खाद्य पदार्थों पर कार्रवाई और दुकानों पर रेट लिस्ट अनिवार्य रूप से प्रदर्शित कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मानसून, राष्ट्रीय राजमार्गों पर निर्माण कार्य और कुंभ-2027 की तैयारियों के बावजूद श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाएं प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *