छह माह से बन्द पड़े घर को चोरों ने बनाया निशाना

हल्द्वानी। डहरिया में छह माह से बंद पड़े घर को चोरों ने निशाना बना लिया। चोर घर से ज्वेलरी व नगदी लेकर फरार हो गए। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। ईको टाउन फेज एक निवासी बलबीर कौर का कहना है कि बीते लंबे समय से उनका स्वास्थ्य खराब चल रहा है। छह माह पूर्व इलाज के सिलसिले में वह दिल्ली बेटी के पास गई थीं। शुक्रवार को उनके बेटे सुरजीत का फोन आया कि घर के ताले टूटे हुए हैं। सूचना पर वह रात को ही लौट आई। घर पहुंचने पर देखा कि सारा सामान बिखरा हुआ है। लकर में रखे सोने के कंगन समेत अन्य सामान गायब है। अलमारी में रखी नगदी भी चोरी हुई है। आसपास पूछताछ की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर चोरी का खुलासा करने मांग की है। मामले में कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने बताया कि अज्ञात पर केस दर्ज कर सीसीटीवी जांचे जा रहे हैं। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *