बिग ब्रेकिंग

योगी सरकार के मंत्रियों को बंटे विभाग, केशव प्रसाद को इस बार ग्राम विकास

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

लखनऊ , एजेंसी। योगी सरकार में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। सीएम योगी ने गृह, सूचना जैसे विभाग अपने पास रखे हैं। सीएम योगी के पास 34 विभागों का जिम्मा है।
केशव प्रसाद मौर्य से लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) जैसा विभाग लेकर ग्राम विकास विभाग दिया गया है। ब्रजेश पाठक को स्वास्थ्य मंत्रालय मिला है। जितिन प्रसाद को इस बार लोक निर्माण विभाग दे दिया गया है।
संजय निषाद को मत्य विभाग दिया गया है। आशीष पटेल को प्राविधिक शिक्षा का जिम्मा सौंपा गया है। एके शर्मा को नगर विकास विभाग दिया गया है। सुरेश खन्ना को वित्ता के साथ संसदीय कार्य का जिम्मा है।
इस तरह बंटे विभाग
सीएम योगी आदित्यनाथ के पास नियुक्ति, कार्मिक, गृह, सतर्कता, आवास एवं शहरी नियोजन, राजस्व, खाद्य एवं रसद, नागरिक आपूर्ति, खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन, भूतत्व एवं खनिकर्म, अर्थ एवं संख्या, राज्य कर एवं निबंधन, सामान्य प्रशासन, सचिवालय प्रशासन, गोपन, सूचना, निर्वाचन, संस्थागत वित्त, नियोजन, राज्य संपत्ति, प्रशासनिक सुधार, कार्यक्रम कार्यान्वयन, अवस्थापना, नागरिक उड्डयन, न्याय, सैनिक कल्याण समेत 34 मंत्रालय हैं।
६डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को ग्राम्य विकास एवं समग्र ग्राम विकास, ग्रामीण अभियंत्रण,खाद्य प्रसंस्करण, मनोरंजन कर, सार्वजनिक उद्यम, राष्ट्रीय एकीकरण। ६डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक को चिकित्सा शिक्षा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, परिवार कल्याण तथा मातृ एवं शिशु कल्याण ६कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही को षि, षि शिक्षा एवं षि अनुसंधान ६कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना को वित्त, संसदीय कार्य ६कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को जल शक्ति, नमामि गंगे तथा ग्रामीण जलापूर्ति, सिंचाई एवं जल संसाधन, सिंचाई (यांत्रिकी), लघु सिंचाई, परती भूमि विकास, बाढ़ नियंत्रण ६कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य को महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार ६कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी को गन्ना विकास, चीनी मिलें ६कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह (को पर्यटन एवं संस्ति ६कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह को पशुधन,दुग्ध विकास,राजनीतिक पेंशन, अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज, नागरिक सुरक्षा ६कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी को औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन, एनआरआई, निवेश प्रोत्साहन६कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी को पंचायती राज ६कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर को श्रम, सेवायोजन, समन्वय ६कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद को लोक निर्माण ६कैबिनेट मंत्री राकेश सचान को सूक्ष्म-लघु एवं मध्यम उद्यम, खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हथरकघा, वस्त्रोद्योग ६कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार शर्मा को नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन, ऊर्जा, अतिरिक्त ऊर्जा स्त्रोत ६कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय को उच्च शिक्षा, विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी, इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रोद्योगिकी ६कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल को प्राविधिक शिक्षा, उपभोक्ता संरक्षण एवं बट माप ६कैबिनेट मंत्री संजय निषाद को मत्स्य

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!